Home / Big Breking / इंस्टाग्राम विवाद ने लिया हिंसक रूप, 11 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज — फायरिंग की खबर निकली झूठी

इंस्टाग्राम विवाद ने लिया हिंसक रूप, 11 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज — फायरिंग की खबर निकली झूठी

भदोही। जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है, जब इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और धमकी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

        बाइट -क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक मिश्रा

जानकारी के अनुसार, गहोरवा निवासी आदर्श सिंह और हरीपुर निवासी आदर्श शुक्ला के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद आदर्श शुक्ला अपने साथियों के साथ आदर्श सिंह के घर पहुंचा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आदर्श शुक्ला सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मु0अ0सं0 81/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में फायरिंग की भी चर्चा रही, लेकिन पुलिस द्वारा मौके के निरीक्षण में फायरिंग की घटना असत्य पाई गई।

मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *