Home / शिक्षा और शिक्षण / औराई में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण, प्रवेशोत्सव के साथ पुस्तक वितरण

औराई में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण, प्रवेशोत्सव के साथ पुस्तक वितरण

क्षेत्रीय विधायक औराई  दीनानाथ भास्कर औराई में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष व स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

भदोही, 2 अप्रैल 2026 (संवाददाता)

जनपद भदोही के विकास खंड औराई अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा के प्रांगण में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमाकांत सिंह सिंहरौल के नेतृत्व में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का लोकार्पण, प्रवेशोत्सव, पुस्तक वितरण तथा स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उद्घाटन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक औराई माननीय दीनानाथ भास्कर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिवम पांडेय उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में जिला समन्वयक निर्माण कुलदीप चौरसिया, जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ कुमार सिंह, अरविंद मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक नवीन मिश्रा एवं जिला समन्वयक रितेश दीक्षित शामिल रहे।

विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दीनानाथ भास्कर द्वारा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के उद्घाटन से हुआ। इसके पश्चात मां शारदा के पूजन-अर्चन के साथ औपचारिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री शिवम पांडेय द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

मेधावी छात्रों को सम्मान

राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों—आकांक्षा, रोशन कुमार गोड, कृष्ण कुमार, नम्रता, अंकित एवं रंजना—को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कक्षा 6, 7 और 8 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों का सम्मान व आभार

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशीष कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सभाजीत सिंह, एमआईएस इंचार्ज मनीष कुमार मौर्य, एआरपी लल्लन यादव, राजेंद्र पटेल, प्रणव पाल, माधव यादव, महेंद्र पटेल सहित न्याय पंचायत अमवां माफी के शिक्षक सतीश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दयाराम, राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार सिंह, आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्रेश कुमार, देवेश कुमार बरनवाल, सरोजा, साधना, सुनीता एवं राकेश का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *