Home / देश विदेश की खबरें / ग्लोबल आइकन अवार्ड 2026 में शिक्षकों का सम्मान, डॉ. दिव्या ज्योति ने एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की

ग्लोबल आइकन अवार्ड 2026 में शिक्षकों का सम्मान, डॉ. दिव्या ज्योति ने एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की

ग्लोबल आइकन अवार्ड 2026 में शिक्षकों का सम्मान, डॉ. दिव्या ज्योति ने एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की

बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल

नवादा, 29 मार्च। Academy of Global Achievers के सौजन्य से नवादा स्थित लाल बाबा मैरिज हॉल गेस्ट हाउस में रविवार को “ग्लोबल आइकन अवार्ड 2026” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवादा जिला, नवादा एवं रजौली अनुमंडल सहित राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ एकेडमी के चेयरमैन सह Chanakya Foundation Group of Institutions के निदेशक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति, Dr. Ashok Gagan Group of Colleges के अध्यक्ष डॉ. अशोक गगन तथा पद्मश्री सम्मानित पूर्व सांसद एवं अवकाशप्राप्त कुलपति डॉ. रामजी सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

शिक्षकों के योगदान को मिला सम्मान

समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों, प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों के समर्पण, नेतृत्व एवं योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षकों और प्राचार्यों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान चार प्रमुख श्रेणियों में दिए गए—

एकेडमिक एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड (प्राचार्य पुरुष)

एडुकेटर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड (प्राचार्य महिला)

नेशन बिल्डर अवार्ड (शिक्षक पुरुष)

विद्या ज्योति अवार्ड (शिक्षक महिला)

डॉ. दिव्या ज्योति की राजनीतिक घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिव्या ज्योति ने शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह शक्ति है जो डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ तैयार करता है, इसलिए शिक्षकों का सशक्त एवं सम्मानित होना आवश्यक है।

उन्होंने शिक्षकों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा, समय पर पदोन्नति और बेहतर कार्य वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने औपचारिक घोषणा की कि वे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी (विधान परिषद) का चुनाव लड़ेंगी।

डॉ. ज्योति ने कहा कि यह चुनाव उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं।

प्रमुख घोषणाएं

इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने Chanakya Foundation Group of Institutions, Dr. Ashok Gagan Group of Colleges एवं Ahmara Foundation के विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षकों के बच्चों के लिए 30 प्रतिशत शुल्क छूट की घोषणा की, जिसका उपस्थित शिक्षकों ने स्वागत किया।

डॉ. अशोक गगन ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और शिक्षकों के समर्पण से ही राज्य की शिक्षा प्रणाली निरंतर आगे बढ़ रही है।

गरिमामय समापन

कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि हेमंत कुमार एवं डॉ. अजिता पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजिता पांडेय, डॉ. गुडिया झा, तूलिका शांडिल्य, चंदन सिंह, रिचु सिंह, अमरेंद्र पासवान, प्रभात शमी, मुकेश सिंहा, पंकज कुमार, धीरज कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *