Home / Big Breking / पकौड़ी ने बिगाड़ा ‘हनीमून’ का जायका: पकौड़ी लेने गया था पति, पत्नी प्रेमी संग ‘फुर्र’!

पकौड़ी ने बिगाड़ा ‘हनीमून’ का जायका: पकौड़ी लेने गया था पति, पत्नी प्रेमी संग ‘फुर्र’!

पकौड़ी ने बिगाड़ा ‘हनीमून’ का जायका: पत्नी प्रेमी संग ‘फुर्र’!

 

उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) मुरादाबाद: कहते हैं कि प्यार का रास्ता पेट से होकर गुजरता है, लेकिन मुरादाबाद में तो ‘पकौड़ी’ ने एक पति का पूरा घर ही उजाड़ दिया। अमरोहा के प्रीतम सिंह के लिए बिलारी स्टैंड की वो गर्मागर्म पकौड़ियां जिंदगी का सबसे कड़वा अनुभव बन गईं।

 

क्या है पूरा ‘पकौड़ी कांड’

 

शादी को अभी जुम्मा-जुम्मा तीन महीने ही हुए थे। होली का खुमार उतरा नहीं था कि प्रीतम सिंह अपनी नई-नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर ले जा रहे थे। बस मुरादाबाद के बिलारी स्टैंड पर रुकी ही थी कि दुल्हन ने बड़े प्यार से अपनी फरमाइश रख दी— “जी, पकौड़ी खाने का मन है!”

 

बेचारे प्रीतम, ‘आज्ञाकारी पति’ का फर्ज निभाने बस से उतरे, भीड़ में धक्के खाकर पकौड़ी खरीदी, लेकिन जब वापस लौटे तो न पत्नी मिली और न ही प्यार। बस में बची रह गई तो सिर्फ ठंडी होती पकौड़ियां और बगल वाली सीट पर बैठे यात्रियों की सहानुभूति।

 

“हेलो” बोलते ही गायब हो गई ‘हसीन’

 

बस के यात्रियों ने जो राज खोला, उसने प्रीतम के पैरों तले ज़मीन खिसका दी। यात्रियों का कहना है कि जैसे ही ‘पकौड़ी कुमार’ बस से उतरे, दुल्हन फोन पर किसी से ‘गुफ्तगू’ करने लगीं। बात करते-करते वह ऐसी उतरीं कि फिर किसी को नजर नहीं आईं।

 

पकौड़ी का बहाना: पति को व्यस्त रखने के लिए ‘पकौड़ी कार्ड’ खेला गया।

लोकेशन: बिलारी रोडवेज स्टैंड, जो अब प्रीतम के लिए किसी हॉरर फिल्म की लोकेशन से कम नहीं।

संदेह की सुई: प्रीतम का शक है कि गांव का ही ‘पुराना आशिक’

इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है।

 

पुलिस और सीसीटीवी के भरोसे ‘प्रेम कहानी’

 

अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ये पता चल सके कि दुल्हन पकौड़ी के बदले ‘कौन सा स्वाद’ ढूंढने निकल गई हैं। उधर प्रीतम सिंह इस उलझन में हैं कि अगली बार अगर कोई पकौड़ी मांगे, तो साथ लेकर जाएं या दुकान ही घर ले आएं।

अगर सफर के दौरान पार्टनर अचानक ‘पकौड़ी’ या ‘चाट’ की डिमांड करे, तो सावधान रहें! कहीं ये पकौड़ी आपके वैवाहिक जीवन में ‘मिर्च’ न लगा दे।

>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *