Home / Politics / भाजपा नेता वरुण गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से राजनीति गलियारों में हलचल तेज

भाजपा नेता वरुण गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से राजनीति गलियारों में हलचल तेज

दिल्ली। भाजपा नेता वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान वरुण गांधी अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे।

मुलाकात के बाद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि “परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की गई। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *