Home / देश विदेश की खबरें / 6 अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

6 अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल

बिहार नवादा, 2 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वारिसलीगंज की पूर्व विधायक अरुणा देवी, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह, प्रदेश से आए वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा तथा अचल सिन्हा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य ‘गगन’ ने किया।

बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, सह-प्रभारी विजय पाण्डेय, सह प्रभारी एवं उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, मुकेश कुमार, नीतू गुप्ता, ज्योति सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *