*उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीडी ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन*
*अकादमी के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर लखनऊ का बढ़ाया मान*
लखनऊ – उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 व 17 मई को लखनऊ के अग्रवाल शिक्षण संस्थान में किया गया। पूरे प्रदेश से खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें लखनऊ ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
गोमती नगर, लखनऊ स्थित जीडी ताइक्वांडो अकादमी ने कुल 18 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक विजेता: अद्विका सिंह, दिव्यांशी सिंह, अनिका बाजपेयी, अक्षिता श्रेष्ठा, दिव्यांका चतुर्वेदी, मायरा अरोड़ा, नौमिका ओली, मायरा ओली, समृद्धि अग्रवाल, श्रेयांश सिंह, रेयांश श्रीवास्तव, समर सिंह, श्रेयस राज जायसवाल, गर्वित गोयल, अर्णव पांडेय।
रजत पदक विजेता: इशिता यादव, रेयांश जैन, आयाती भलोटिया, आर्या मिश्रा, रुद्रव जोशी।
कांस्य पदक विजेता: अद्विका सिंह।
इस उपलब्धि का श्रेय अकादमी के प्रशिक्षक धीरज रस्तोगी और गुंजन अग्रवाल को जाता है। इनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल में उल्लेखनीय सुधार कर यह सफलता प्राप्त की। धीरज सर एक अनुभवी व सम्मानित प्रशिक्षक हैं।
इस बार की प्रतियोगिता में जीडी ताइक्वांडो अकादमी की बेटियों ने अपना परचम लहराया और यह सिद्ध कर दिया कि अकादमी का भविष्य उज्ज्वल है। यहाँ के खिलाड़ी और प्रशिक्षक मिलकर आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताएँ प्राप्त करेंगे।










