Home / Uncategorized / पेपर लीक पर फूटा जनाक्रोश: जंतर-मंतर पर SVKP का विशाल प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*

पेपर लीक पर फूटा जनाक्रोश: जंतर-मंतर पर SVKP का विशाल प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*

*पेपर लीक पर फूटा जनाक्रोश: जंतर-मंतर पर SVKP का विशाल प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*

 

नई दिल्ली, 23 जुलाई – देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के विरोध में गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग उठाई।

धरने का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस दौरान अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश गिरी, सुनील सक्सेना, गिरी जी, संजय चटर्जी, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, गोलू खन्ना जी और मेयर चरण सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल रहा, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। उनका आरोप था कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में विफल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही पेपर लीक मामलों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं करती और युवाओं के साथ न्याय नहीं करती, तो समाज विकास क्रांति पार्टी देशव्यापी जनआंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *