ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, नवीन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, नवीन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नवीन नगर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ।










