चौक स्टेडियम में दमके जी.डी. ताइक्वांडो अकादमी के सितारे, गोल्डन कप चैंपियनशिप में 8 गोल्ड, 5 सिल्वर पर कब्जा
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय *यू.पी. स्टेट ताइक्वांडो गोल्डन कप चैंपियनशिप* का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को चौक स्टेडियम में किया गया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में ताइक्वांडो के जनक *ग्रैंड मास्टर जिमी आर. जगतियानी जी* की परम्परा और नेशनल रेफरी *मनोज शर्मा जी* के मार्गदर्शन में संचालित ताइक्वांडो ट्रेनिंग स्कूल के तत्वावधान में सम्पन्न हुई।
इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में *जी.डी. ताइक्वांडो अकादमी* के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल *13 पदकों* पर कब्जा जमाया। अकादमी ने *8 स्वर्ण और 5 रजत पदक* जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और पूरे लखनऊ में अकादमी का नाम रोशन किया।
*स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:*
अदिरा सिंह बनर्जी, माहिरा ओली, अनिका बाजपेई, श्रेयस राज जायसवाल, आर्या मिश्रा, रुद्रव जोशी, अक्षिता श्रेष्ठ और मिहिर श्रीवास्तव।
*रजत पदक विजेता खिलाड़ी:*
मनुशी सिंह, श्रेया मिश्रा, समृद्धि अग्रवाल, शौर्य मिश्रा और आर्यन कश्यप।
*जी.डी. ताइक्वांडो अकादमी – अनुशासन और सफलता की पहचान*
जी.डी. ताइक्वांडो अकादमी न सिर्फ मार्शल आर्ट सिखाती है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और फिटनेस की भावना भी पैदा करती है। अकादमी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ी तैयार कर रही है।
इस सफलता के पीछे अकादमी के समर्पित कोच *धीरज रस्तोगी* जी की अथक मेहनत है। धीरज जी हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान देते हैं, उनकी कमजोरियों को ताकत में बदलते हैं और उन्हें चैंपियन बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके कठोर परिश्रम और कुशल मार्गदर्शन के बिना यह ऐतिहासिक जीत संभव नहीं थी।








