खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत वनवासी बस्ती में सघन भ्रमण, दो बच्चों का नामांकन कराया गया*
शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के अंतर्गत नामांकन से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु आज दिनांक 2/7/2026 को खंड शिक्षा अधिकारी, रामपुर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास खंड रामपुर की वनवासी बस्ती, रामपुर निस्फी का सघन भ्रमण किया गया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के साथ प्राथमिक विद्यालय देहुआ के अध्यापकों की टीम भी उपस्थित रही। भ्रमण के दौरान बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया गया तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया।
भ्रमण के दौरान नामांकन से वंचित पाए गए दो छात्रों का तत्काल *प्राथमिक विद्यालय देहुआ में नामांकन कराया गया। साथ ही बस्ती के अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, मध्याह्न भोजन, निःशुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं छात्रवृत्ति आदि शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष आयु वर्ग के एक भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देना है। वनवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष ध्यान देकर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।









