नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का आज नोएडा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीमती सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार नोएडा में ही संपन्न होगा।
जीवन के हर मोड़ पर आदरणीय कलराज मिश्र जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली श्रीमती सत्यवती मिश्रा एक सौम्य, धार्मिक और समाजसेवी व्यक्तित्व की धनी थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।









