लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा….
आज लखनऊ के सिरोज हैंगआउट रेस्टोरेंट में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)-किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश सिंह यादव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने हेतु चर्चा हुई।
बैठक के दौरान आगामी 8 तारीख को स्व०रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में लखनऊ में होने वाले आयोजित “यूथ बोले तो” कार्यक्रम के रूपरेखा की चर्चा हुई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बॉबी भारद्वाज जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षत अवस्थी जी आशुतोष शुक्ला जी आदर्श सिंह जी, प्रदेश सचिव एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार जी, अब्दुल कादिर जी, आकाश तिवारी जी, प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष सिंह जी, सहित सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।








