Home / शिक्षा और शिक्षण / भीषण गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में अब सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय

भीषण गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में अब सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय

  1. लगातार वार्ता और ज्ञापन का असर: अब सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय

भदोही। जनपद में विद्यालयों के समय परिवर्तन को लेकर चल रही मांग पर आखिरकार निर्णय हो गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, भदोही की लगातार वार्ता और ज्ञापन के परिणामस्वरूप जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महासंघ द्वारा लगातार जिला प्रशासन से संवाद किया जा रहा था। शिक्षकों एवं अभिभावकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में समय परिवर्तन की घोषणा की गई।

नए आदेश के तहत जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से संचालित होंगे और दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

महासंघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में बताया है। उनका कहना है कि बढ़ते तापमान में सुबह की पाली में विद्यालय संचालन से बच्चों को राहत मिलेगी और पठन-पाठन व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी छात्रों के हित में ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *