“लोजपा चली गांव की ओर” अभियान के तहत सरोई बाजार में ग्रामीण चौपाल एवं सदस्यता अभियान सम्पन्न

भदोही, 31 मई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा चलाए जा रहे “लोजपा चली गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत रविवार को भदोही विधानसभा क्षेत्र के सरोई बाजार में ग्रामीण चौपाल एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पासी समाज सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव पासी ने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में गरीब, वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है।
भदोही के विकास को लेकर गंभीर है शीर्ष नेतृत्व
भदोही प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव कमल तिवारी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की भदोही जिले पर विशेष नजर है। उन्होंने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिले के विभिन्न जनहित एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर गंभीर है और कई महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को पत्र भेज चुका है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती को भदोही जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा।
आने वाले चुनाव में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका
कमल तिवारी ने कहा कि भदोही जनपद में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।
संगठन विस्तार का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान को और तेज करने, संगठन विस्तार करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास दुबे, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, राहुल तिवारी, संतोष दुबे, बिपिन तिवारी, संजीव पाण्डेय, जितेन्द्र पासी, अवनीश तिवारी, गोविन्द पासी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सरोई बाजार में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विजय राय एवं सुनील पासी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
संवाददाता : राजेश जायसवाल, भदोही
जोश सच का राष्ट्रीय मासिक पत्रिका
RNI No. UPHIN/2022/83148









