Home / Uncategorized / विषय: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा कक्षा संचालन पर रोक के संबंध में*

विषय: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा कक्षा संचालन पर रोक के संबंध में*

*विषय: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा कक्षा संचालन पर रोक के संबंध में*

 

जनपद जौनपुर विकासखंड रामपुर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के विरुद्ध शासन के निर्देशों के क्रम में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

जांच के दौरान पाया गया कि *ग्रीन इंडिया पब्लिक स्कूल, रामपुर, जौनपुर* मान्यता नर्सरी से कक्षा 8 तक है जबकि कक्षा 9 से 12 तक गैरमान्य कक्षाएं संचालित की जा रही है एवं *स्वामी लाल दास बाल शिक्षा निकेतन, सहानपुर* मान्यता कक्षा 1 से 5 तक गैर मान्य कक्षा संचालन कक्षा 6 से 12 तक बिना बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता/अनुमति प्राप्त किए कक्षाओं का संचालन कर रहे थे।

 

ऐसे विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य एवं शिक्षा की गुणवत्ता खतरे में है। नियमानुसार गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश एवं कक्षा संचालन अवैध है।

 

अतः जनहित में अभिभावकों एवं आमजनमानस को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त दोनों विद्यालयों को *नोटिस निर्गत कर तत्काल प्रभाव से कक्षा संचालन बंद करने के निर्देश* दिए गए हैं। यथार्थ करियर अकैडमी रामपुर जौनपुर मान्यता कक्षा 1 से 8 एवं 9 से 12 तक गैर मान्य कक्षाओं का संचालन पाया गया आर यस पब्लिक स्कूल रामपुर जौनपुर मान्यता कक्षा 1 से 5 गैर मान्य कक्षा संचालन कक्ष 6 से 8 तक पाया गया गैर मान्यता कक्षा संचालन हेतु नोटिस देकर गैर मन्य कक्षाएं बंद करने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

यदि उक्त विद्यालयों द्वारा आदेश के बाद भी कक्षाएं संचालित की जाती हैं तो उनके विरुद्ध *बेसिक शिक्षा अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी विधिक कार्रवाई* अमल में लाई जाएगी।

 

अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *