बाबतपुर/वाराणसी। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से वाराणसी पहुंचीं जया किशोरी जौनपुर प्रस्थान करने से पूर्व लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुकीं।
एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने उनका स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि जया किशोरी जौनपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं। उनके आगमन को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं और बड़ी संख्या में अनुयायी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
कथावाचक के काशी आगमन को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत










