Home / Big Breking / ऑन रिकॉर्ड मीरा-भायंदर का ‘ऑफ रिकॉर्ड’ कारनामा: यूट्यूबर शब्बीर शेख के खिलाफ FIR दर्ज!

ऑन रिकॉर्ड मीरा-भायंदर का ‘ऑफ रिकॉर्ड’ कारनामा: यूट्यूबर शब्बीर शेख के खिलाफ FIR दर्ज!

ऑन रिकॉर्ड मीरा-भायंदर का ‘ऑफ रिकॉर्ड’ कारनामा: यूट्यूबर शब्बीर शेख के खिलाफ FIR दर्ज!

मुंबई (इंद्र यादव) मीरा-भायंदर (नयानगर) पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे की आड़ में वसूली का काला धंधा करने वालों के खिलाफ मीरा-भायंदर पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला नयानगर पुलिस स्टेशन का है, जहाँ “On Record Mira Bhayandar” नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाले शब्बीर शेख के खिलाफ पुलिस ने जबरन वसूली और गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शब्बीर शेख ने एक शादीशुदा महिला को अपना निशाना बनाया। आरोप है कि शब्बीर ने महिला को डराया कि उसके पास महिला के खिलाफ कुछ ऐसी जानकारी/खबर है जिसे वह सार्वजनिक कर सकता है।
इस तथाकथित ‘खबर’ को दबाने और उसे न छापने के बदले में शब्बीर ने महिला से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की मोटी रकम की मांग की। हद तो तब हो गई जब महिला ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने न केवल उसे बदनाम करने की धमकी दी, बल्कि उसकी मासूम बेटी को भी नुकसान पहुँचाने की बात कही।

पुलिस की कार्रवाई और दर्ज धाराएं

महिला की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए नयानगर पुलिस ने 16 मार्च 2026 को रात 08:12 बजे औपचारिक रूप से FIR दर्ज की। पुलिस ने नई भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
धारा 308(3): जबरन वसूली (Extortion) के लिए भय दिखाना।
धारा 351(2): आपराधिक धमकी देना।
धारा 356(3): मानहानि और महिला की गरिमा से संबंधित।
धारा 72: गोपनीयता भंग करने और अन्य अपराध।

इलाके में मचा हड़कंप

जैसे ही “On Record Mira Bhayandar” के संचालक पर FIR की खबर फैली, शहर के अन्य ‘कथित’ पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खलबली मच गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शब्बीर शेख ने इससे पहले भी किसी और को इसी तरह डरा-धमका कर पैसे वसूले हैं।
नयानगर पुलिस का संदेश: “कानून सबके लिए बराबर है। प्रेस कार्ड या कैमरा हाथ में होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी को डराने या उगाही करने के लिए स्वतंत्र हैं। पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है, और अब कानून अपना काम करेगा।”

नयानगर पुलिस ने On Record Mira Bhayandar यूट्यूब चैनल के संचालक शब्बीर शेख के खिलाफ महिला से ₹1 लाख की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में FIR No. 0075/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *