Home / प्रशासनिक खबरें / भदोही में यूपी-112 सेवा को मिली मजबूती, चार नई पीआरवी वाहनों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

भदोही में यूपी-112 सेवा को मिली मजबूती, चार नई पीआरवी वाहनों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

भदोही में यूपी-112 सेवा को मिली मजबूती,  भदोही पुलिस को मिली चार नई पीआरवी रिस्पॉन्स व्हीकल

 

भदोही, 28 मार्च 2026। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार को चार नई चार पहिया पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। ये वाहन यूपी-112 सेवा के तहत त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रवाना किए गए ये वाहन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। इनकी तैनाती से पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय में सुधार होने की उम्मीद है।

तैनात पीआरवी का विवरण इस प्रकार है—

थाना ज्ञानपुर क्षेत्र: पीआरवी संख्या UP32DG 8993, सीयूजी नंबर 9044354049

थाना औराई क्षेत्र: पीआरवी संख्या UP32DG 8994, सीयूजी नंबर 9044154328

थाना भदोही क्षेत्र: पीआरवी संख्या UP32DG 8995, सीयूजी नंबर 9044254764

थाना सुरियावां क्षेत्र: पीआरवी संख्या UP32DG 8996, सीयूजी नंबर 9044555655

इस अवसर पर एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि नई पीआरवी वाहनों की तैनाती से यूपी-112 सेवा और अधिक प्रभावी होगी तथा आम नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि जनसुरक्षा के उद्देश्य को मजबूती मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, डायल-112 प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। भदोही पुलिस ने दोहराया कि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *