Home / Uncategorized / खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर द्वारा गैर मान्य विद्यालय संचालन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही*  

खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर द्वारा गैर मान्य विद्यालय संचालन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही*  

खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर द्वारा गैर मान्य विद्यालय संचालन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही*

 

*मान्यता से अधिक कक्षा संचालित करने पर नोटिस जारी*

 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एवं शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आज खंड शिक्षा अधिकारी, रामपुर जौनपुर द्वारा क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान *डॉक्टर विक्रमादित्य टारगेट पब्लिक स्कूल कोटीगांव रामपुर* में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन किया जाना पाया गया। विद्यालय को कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है, जबकि मौके पर कक्षा 6 से 10 तक भी कक्षाएं संचालित हो रही थीं।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मान्यता के मानकों का उल्लंघन एवं गैर मान्य कक्षाओं का संचालन शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

 

*कार्यवाही:*

1. विद्यालय प्रबंधक को तत्काल मान्यता से अधिक कक्षाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए।

2. कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिवस में स्पष्टीकरण तलब किया गया।

3. संतोषजनक जवाब न मिलने पर मान्यता निरस्तीकरण एवं विद्यालय सील करने की कार्यवाही की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश लेने पर बोर्ड परीक्षा में समस्या आ सकती है। गैर मान्य विद्यालयों एवं कक्षा संचालन के विरुद्ध अनिवार्यरूप से कार्यवाही जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *