Home / Uncategorized / बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की पहल, चकिया में BCPC बैठक, VLCPC सचिवों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण !

बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की पहल, चकिया में BCPC बैठक, VLCPC सचिवों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण !

बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की पहल, चकिया में BCPC बैठक, VLCPC सचिवों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण !

 

चकिया, चंदौली। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत दिनांक 15.09.2026 को ब्लॉक सभागार, चकिया में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (BCPC) की बैठक, ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (VLCPC) के सचिवों का बाल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बाल संरक्षण मुद्दों पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान, बच्चों के साथ हिंसा एवं दुर्व्यवहार, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा जरूरतमंद बच्चों को संबंधित सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सचिवों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, बच्चों से संबंधित मामलों की पहचान एवं सूचना देने की प्रक्रिया तथा समिति स्तर पर प्रभावी कार्रवाई और रिपोर्टिंग के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही, ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित बैठक, बच्चों की समस्याओं की पहचान और संबंधित विभागों के साथ समन्वय पर जोर दिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बाल संरक्षण मुद्दों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित जोखिमों की पहचान करने, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसे मामलों की जानकारी मिलने पर उचित स्तर पर सूचना देने, विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान करने तथा जरूरतमंद बच्चों एवं उनके परिवारों को उपलब्ध सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि वे गांव एवं समुदाय स्तर पर बच्चों और परिवारों के साथ निरंतर संपर्क में रहने के कारण बाल संरक्षण के मामलों की शुरुआती पहचान और समय पर सूचना देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्हें बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या उपेक्षा की स्थिति में निर्धारित बाल संरक्षण तंत्र के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े विभागों एवं संबंधित हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करने, ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण व्यवस्था को सक्रिय बनाने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं संरक्षणात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से और श्री गणेश प्रसाद के द्वारा कार्यक्रम में संबंधित समिति के सदस्यों, ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सचिवों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े पदाधिकारियों/कर्मियों को बाल संरक्षण के मुद्दे पर निम्नलिखित जानकारी दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करना तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और आवश्यक संरक्षण सेवाओं से जोड़ना , इस दौरान , BDO श्री अनिल कुमार राय खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजीत कुमार पाल , ADO पंचायत श्री रामनारायण दत्त , CDPO श्री प्रशांत कुमार,CWPO मिशन शक्ति से कुंती कनौजिया,आरती यादव ADO ISB , और स्वास्थ विभाग से MOIC , समाज कल्याण विभाग से , और जिला प्रोवेशन से श्री इंद्रजीत कुमार सिंह और अमन सिंह,श्रम विभाग से श्री गणेश विश्वकर्मा , व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से ब्लॉक कॉर्डिनेटर संजू इत्यादि लोग उपस्थित रहे ! जिसमें कार्यक्रम को बाल श्रम मुक्त चंदौली बनाने हेतु शपथ ग्रहण समारोह के साथ कार्यक्रम समापन सभी को धन्यवाद देते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *