Home / Uncategorized / मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा के छात्रों ने NEET एवंJEE में लहराया परचम, विद्यालय में खुशी की लहर*

मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा के छात्रों ने NEET एवंJEE में लहराया परचम, विद्यालय में खुशी की लहर*

*मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा के छात्रों ने NEET एवंJEE में लहराया परचम, विद्यालय में खुशी की लहर*

 

*स्वाध्याय एवं कठिन परिश्रम से हर परीक्षा में मिलेगी सफलता- डॉ अनुज*

 

 

*सभी सफल छात्रों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित*

 

रिपोर्ट दिनेश कुमार बरनवाल

नवादा: शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित *NEET एवं JEE एडवांस।* परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

 

विद्यालय के सफल छात्रों में से देश की प्रतिष्ठित नीट की परीक्षा में *अमूल राज AIR 798, शशांक शेखर AIR 10737, शिखा साही AIR 32755, नबनंदिनी एवं JEE एडवांस में मुस्कान वर्धन AIR 1922* ने कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित अध्ययन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि समर्पित प्रयास और सही दिशा-निर्देश से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के निदेशक *डॉ अनुज सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी उपलब्ध कराता रहेगा।*

 

विद्यालय के शिक्षकों में से वरिष्ठ शिक्षक डॉ धर्मवीर सिन्हा ने कहा कि NEET व JEE जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का परिणाम है। सफल विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रेरणादायी वातावरण को दिया।

 

सभी सफल छात्रों ने अपने जूनियर साथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता तभी प्राप्त होती है जब वह पूरे मन से संकल्पित होकर अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर स्वाध्याय करते रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर स्वाध्याय करते रहने का संदेश दिया।

 

सभी विद्यार्थियों ने सफल साथियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की, कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास रचेंगे और समाज तथा राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *