*योग दिवस के अवसर पर नूतन उन्नति फाउंडेशन के द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन*
*योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर -नूतन बिहारी*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्थान को समर्पित नूतन उन्नति फाउंडेशन के द्वारा नवादा शहर स्थित कार्यालय में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षका सरिता बरनवाल उर्फ बंटी के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। सभी पदाधिकारी को को नियमित योग करने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस दौरान योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर नूतन बिहारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में नूतन बिहारी ,राखी बरनवाल ,राखी गुप्ता, सरिता बरनवाल उर्फ बंटी, सोनी ,ममता, पुनीता ,ममता, रूबी, स्नेहा सुमन, सुषमा, तरुणा चौरसिया ,अनीता, अलीशा, बबीता ,भवानी, बंटी, आरती, हेमलता, अर्चना ,अंजू ,पूनम ,रीना ,संगीता, बबली, वंदना, डोली ,माधवी कपूर एवं अपर्णा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








