Home / Uncategorized / रूपौ HWC को APHC बनाने की मांग तेज

रूपौ HWC को APHC बनाने की मांग तेज

रूपौ HWC को APHC बनाने की मांग तेज

 

विधायक बिनिता मेहता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सात पंचायतों की स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया मुद्दा

दिनेश कुमार बरनवाल

नवादा/गोविंदपुर। गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक बिनिता मेहता ने रूपौ स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) को अपग्रेड कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) का दर्जा देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई।

 

पत्र में विधायक ने कहा है कि रोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के बीच स्थित HWC रूपौ के आसपास सात पंचायतों की बड़ी आबादी निवास करती है। मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र का सीमित ढांचा बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए HWC रूपौ को अपग्रेड कर APHC बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। विधायक ने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *