Home / Uncategorized / सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर ।।।चैंपियनशिप में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के छात्राओं का कमाल जीता कांस्य पदक।* 

सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर ।।।चैंपियनशिप में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के छात्राओं का कमाल जीता कांस्य पदक।* 

*सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर ।।।चैंपियनशिप में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के छात्राओं का कमाल जीता कांस्य पदक।*

 

 

 

 

गया जी में आयोजित क्लस्टर ।।। बैडमिंटन चैंपियनशिप में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के छात्राओं ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

 

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा

के तीन छात्राओं ने गया में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर ।।। बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और जिला का नाम रोशन किया है खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की माहौल है ।

 

*तीन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक*

 

 

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आण्वी अमृत, अंशिका कुमारी और पृषा राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह चैंपियनशिप गया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी।

 

 

*64 स्कूलों के बीच दिखाया शानदार प्रदर्शन*

 

 

चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक किया गया जिसमें बिहार और झारखंड के 64 सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, कड़े मुकाबले के बीच मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की टीम ने संयम ,कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफलता हासिल की ।

 

*मेहनत अनुशासन का मिला पुरस्कार*

 

विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है जिससे खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। डॉ अनुज कुमार ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रशिक्षकों की योगदान की सराहना की। विद्यालय परिवार ,अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *