Home / आज की ताजा खबर / स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भदोही। जनपद भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग भदोही के माध्यम से माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे प्रदेशभर में पूर्णतः समाप्त किए जाने की मांग उठाई।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम उपभोक्ताओं ने भाग लेकर विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के कारण आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। अनियमित बिलिंग, तकनीकी खामियां और बार-बार रिचार्ज की अनिवार्यता से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा योजना पर अस्थायी रोक लगाना जनता के दबाव का परिणाम है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—

स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को प्रदेशभर में पूर्णतः समाप्त किया जाए।

लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पारंपरिक मीटर पुनः स्थापित किए जाएं।

गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और उसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

भविष्य में किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति ली जाए।

विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी, सस्ती एवं जनहितकारी बनाया जाए।

रोस्टर के अनुसार जनपद में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा अघोषित विद्युत कटौती तत्काल रोकी जाए।

इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय एवं वसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था पूरी तरह जनविरोधी है और इसे जनता पर जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

कार्यक्रम में किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा, दीनानाथ दूबे, जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, राजेन्द्र मौर्य, सरफराज अहमद, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, नाजिम अली, शमशीर अहमद, अनीश शेख, मनोज गौतम, मृत्युंजय सिंह टोनी, शबाना खातून, शक्ति मिश्रा, उपेंद्र भारती, विशाल गौतम, राम सजीवन गौतम, राजनाथ यादव, बंशीधर शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, मकोई बिंद, मोनीश अंसारी, आसमा खातून, नसरुल्लाह हाशमी, अफसाना, रूबी, तारा, रामू गौतम, रेहाना, नाजमा, बेबी, अस्मिन, अकबरी, सना, जरीना बेगम, आसिया बेगम, साइना, नैना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *