Home / आज की ताजा खबर / गंगा किनारे रहने वालों की चमकी किस्मत: ‘समाज विकास मंच’ की पहल से भदोही में शुरू होगी खास एंबुलेंस सेवा

गंगा किनारे रहने वालों की चमकी किस्मत: ‘समाज विकास मंच’ की पहल से भदोही में शुरू होगी खास एंबुलेंस सेवा

भदोही(इंद्र यादव)उत्तर प्रदेश,गंगा तटीय और दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए इलाज पाना अब बहुत आसान होने जा रहा है। ‘समाज विकास मंच’ नाम की संस्था ने इस इलाके के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए एक खास एंबुलेंस सेवा तैयार की है।

यह एंबुलेंस “नो प्रॉफिट नो लॉस” (यानी बिना किसी मुनाफे) के नियम पर चलेगी, जिससे मरीजों को बहुत ही कम खर्च में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके
इस बेहतरीन सेवा की शुरुआत 30 मई, शनिवार को दोपहर 12 बजे कोइरौना के डीए ब्लॉक सभागार में एक बड़े कार्यक्रम के साथ होगी।

इस मुहिम की बड़ी बातें..

बिना मुनाफे वाली एंबुलेंस: समाज विकास मंच के अध्यक्ष और सीनियर पत्रकार अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सीतामढ़ी, कोनिया, छेछुआ और भुर्रा जैसे गांवों से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती थी!अब इस एंबुलेंस के आने से गरीबों को बहुत राहत मिलेगी।
6 आईसीयू वेंटिलेटर मशीनें: संस्था की तरफ से सरकारी स्वास्थ्य विभाग को 6 वेंटिलेटर मशीनें दान दी जा रही हैं, जो गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आएगी।
बिजली कटने का झंझट खत्म: कोइरौना के जच्चा-बच्चा (डिलीवरी) केंद्र के लिए एक बड़ा 25 केवीए का जनरेटर दिया गया है, ताकि बिजली जाने पर भी मां और बच्चे को कोई परेशानी न हो।
पढ़ाई में आगे रहने वाले बच्चों को इनाम: सिर्फ सेहत ही नहीं, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी संस्था इस कार्यक्रम में होनहार छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेगी।

जिले के बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस अच्छे काम की शुरुआत करने के लिए जिले के बड़े सरकारी अधिकारी खुद मौके पर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी (DM) शैलेष कुमार, पुलिस कप्तान (SP) अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बाल गोविंद शुक्ल और मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. संतोष कुमार चक शामिल होंगे।
अभिषेक पाण्डेय और उनकी टीम की इस पहल से पूरे भदोही के ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब आपातकालीन स्थिति में किसी गरीब को लाचार नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *