Home / Uncategorized / सांसद विवेक ठाकुर ने अमित शाह से की मुलाकात*

सांसद विवेक ठाकुर ने अमित शाह से की मुलाकात*

*सांसद विवेक ठाकुर ने अमित शाह से की मुलाकात*

 

भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

सांसद विवेक ठाकुर ने मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन का दायित्व इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) को सौंपने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभाग को इसकी संभावनाओं पर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।

 

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यह चीनी मिल नवादा लोकसभा सहित पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *