जौनपुर
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां जमीन और पेंशन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर अपनी 70 वर्षीय मां और सगी बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है।
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में जमीन और पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच भूपेंद्र ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोहरे हत्याकांड की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सीओ मड़ियाहूं समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र पटेल को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है









