Home / Health / सपा नेता की बेटी के सर्पदंश से मची सनसनी: अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा” बच्ची की हालत में सुधार

सपा नेता की बेटी के सर्पदंश से मची सनसनी: अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा” बच्ची की हालत में सुधार

“सर्पदंश से मची सनसनी: सपा नेता की बेटी की हालत सुधरी, अस्पताल में नेताओं का लगा जमावड़ा”

📍 भदोही (नगर)

 

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति की 21 वर्षीय पुत्री कु. पूनम प्रजापति को सर्पदंश की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयास से अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। हर कोई पूनम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता नजर आया और परिजनों को ढांढस बंधाता रहा।

सूचना मिलते ही भदोही विधायक जाहिद जमाल बेग अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो. आरिफ सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता यादव भी मौजूद रहीं।

इसके अलावा राजनाथ यादव, दिनेश यादव, सड़लू गौतम, मनोज, सुनील कोटेदार (उपाध्यक्ष, व्यापार सभा), देवा जायसवाल (समाजवादी सिपाही), टोनी मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अस्पताल में उपस्थित रहे।

परिजनों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति अब नियंत्रण में है और पूनम प्रजापति की हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *