Home / आज की ताजा खबर / काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय को मिली पहली कुलपति, प्रो. उमा श्रीवास्तव को सौंपी गई जिम्मेदारी

काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय को मिली पहली कुलपति, प्रो. उमा श्रीवास्तव को सौंपी गई जिम्मेदारी

संवाददाता : प्रिंस गुप्ता भदोही
भदोही। जनपद के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय, भदोही को अपनी प्रथम कुलपति मिल गई हैं। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रो. उमा श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल की सहमति से उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-14(1-क) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रो. उमा श्रीवास्तव वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने नियुक्ति संबंधी आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। भदोही जनपद में नवस्थापित विश्वविद्यालय को पहली कुलपति मिलने पर शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि प्रो. उमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय भदोही के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *