Home / Uncategorized / पत्रकार हितों की मजबूती की ओर बढ़ा कदम, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने भदोही में बनाई नई टीम

पत्रकार हितों की मजबूती की ओर बढ़ा कदम, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने भदोही में बनाई नई टीम

भदोही। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर के चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जनपद स्तर पर सशक्त बनाने और पत्रकारों को एकजुट करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गंगाधर पत्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में कई पत्रकार संगठन सक्रिय हैं, लेकिन जब किसी पत्रकार पर संकट आता है तो अधिकांश संगठन अपेक्षित सहयोग नहीं कर पाते। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भदोही इकाई को सक्रिय रूप से संगठित किया जा रहा है।
इस दौरान संगठन के विस्तार को गति देते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने विपिन मिश्रा एवं उमेश सिंह को महासचिव, भरत वर्मा और उमेश दुबे को जिला उपाध्यक्ष, शाहिद सिद्दीकी को संगठन महामंत्री तथा मिस्बाह खान और राजेश जायसवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में मौजूद पत्रकार साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह बैठक कर पत्रकार हितों, संगठन विस्तार और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक का माहौल आपसी एकता, पत्रकार सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *