Home / आज की ताजा खबर / भदोही में पहली बार होगी अंडर-23 उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सम्पन्न

भदोही में पहली बार होगी अंडर-23 उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सम्पन्न

भदोही। जनपद में पहली बार अंडर-23 उत्तर प्रदेश पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई 2026 से 2 जून 2026 तक मनवासा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जनपद भदोही की टीम चयन प्रक्रिया शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मूसी लाटपुर, वाराणसी में सम्पन्न हुई। चयन ट्रायल वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख नाथ यादव की देखरेख में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे, जबकि वर्ष 2008 में जन्मे खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं अभिभावक की अनुमति के साथ प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों के प्राधिकृत निवास का सत्यापन आधार कार्ड, पासपोर्ट एवं जन्म प्रमाण पत्र से किया जाएगा।
जनपद भदोही की अंडर-23 कुश्ती टीम इस प्रकार घोषित की गई —
फ्रीस्टाइल महिला वर्ग
50 किग्रा — राधिका कुमारी
53 किग्रा — रंजन यादव
फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग
57 किग्रा — हिमांशु यादव
61 किग्रा — संदीप कुमार बिंद
79 किग्रा — प्रशांत कुमार उपाध्याय
86 किग्रा — विशाल कुमार यादव
92 किग्रा — शुभम सरोज
125 किग्रा — ऋषभ सिंह
ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग
55 किग्रा — यशवंत सिंह
72 किग्रा — शिवकुमार यादव
77 किग्रा — प्रियांशु यादव
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, महेश यादव सहित अनेक खिलाड़ी एवं कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख नाथ यादव ने सभी खिलाड़ियों को जनपद में पहली बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *