Home / आज की ताजा खबर / भदोही में सीवर टेंडर के विरोध में नागरिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

भदोही में सीवर टेंडर के विरोध में नागरिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

नई बाजार में सीवर निर्माण को लेकर दो तस्वीरें: शिलान्यास भी, विरोध भी

 

भदोही में सीवर टेंडर पर सियासत तेज: विरोध के बीच शिलान्यास, शासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

भदोही। नगर पंचायत नई बाजार के वार्ड संख्या 3, 6, 7 और 9 में प्रस्तावित सीवर निर्माण को लेकर क्षेत्र में समर्थन और विरोध दोनों की स्थिति बनी हुई है। एक ओर कुछ स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने टेंडर निरस्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत प्रशासन ने शिलान्यास कर कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

 

नई बाजार उत्तर फाटक स्थित शीतला माता मंदिर के पास विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सीवर एवं पेयजल योजना का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लालता सोनकर द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी वार्डों के सभासद, मनोनीत सभासद, राजू सेठ, अमित जायसवाल, कामता चौरसिया, प्रदीप जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और सहयोग की अपील की।

 

वहीं विरोध कर रहे नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से बनी आरसीसी नालियां सही ढंग से कार्य कर रही हैं और जल निकासी की कोई बड़ी समस्या नहीं है। उनका यह भी कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्य की शुरुआत काली माई मंदिर क्षेत्र से होनी थी, लेकिन अब इसे उत्तर फाटक से शुरू किया गया है। नागरिकों के अनुसार इस बदलाव के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया गया, जिससे लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है।

 

विरोध करने वालों का कहना है कि सड़क खुदाई से व्यापार प्रभावित होगा, आवागमन बाधित होगा और नई बनी सड़कों को दोबारा तोड़ने से संसाधनों की बर्बादी होगी। इन सभी बिंदुओं को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ लोगों को योजना को लेकर गलतफहमी थी, जिन्हें समझाया गया है और अधिकांश लोग अब विकास कार्य में सहयोग देने को तैयार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *