Home / Uncategorized / भाजपा लोकतंत्र पर कर रही हमला – प्रभाकर झा  ————————————–

भाजपा लोकतंत्र पर कर रही हमला – प्रभाकर झा  ————————————–

भाजपा लोकतंत्र पर कर रही हमला – प्रभाकर झा

————————————–

आज दिनांक 23/07/2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नवादा जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा की नेतृत्व में दिल्ली में जंतर मंतर पर संसद का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज तथा प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर रहे सदन में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं कांग्रेस सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया ।

यह प्रदर्शन नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय से चलकर जुलूस की शक्ल में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का नारेबाजी करते भगत सिंह चौक होते हुए प्रजातंत्र चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को नमन कर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के बाद बाबा साहब के प्रांगण में नुक्कड़ सभा की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया गया यह पूरी तरीके से भाजपा सरकार की और लोकतांत्रिक एवं दमनकारी नीति को दर्शाता है। श्री झा ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार लोकतंत्र पर हमला कर गला घोट रही है और विपक्ष एवं आम जनता की आवाज को लाठी तथा बंदूक के बल पर दबाना चाहती है । देश के युवा, छात्र और किसान अब मोदी सरकार के झांसे में आने वाले नहीं है तथा मोदी सरकार के जुमलेबाजी को समझकर अब उसके विरुद्ध खड़े हो गए हैं तथा सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है । श्री झा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता । कांग्रेस एवं सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने छात्रों युवाओं और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। भाजपा जवाबदेही या मुद्दों पर बहस नहीं चाहती , छात्रों पर लाठी ,विपक्ष पर हिंसा और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश ही डरे हुए तानाशाह की पहचान है । नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जी ने सरकार पर संविधान की अवहेलना और छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी के द्वारा हमला बताता है कि भाजपा बुरी तरह घबराई हुई है ।

नुक्कड़ सभा की समाप्ति के बाद नवादा जिला कांग्रेस नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में एक सिस्टम मॉडल नवादा जिला पदाधिकारी महोदय को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सोपा । तीन सूत्री मांगे निम्नलिखित है

(1)केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा

 

(2)परीक्षा में हुई अनियमिताओं और व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है

 

(3)नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के खिलाफ दर्ज सभी फिर और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लिया जाए ।

आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश डेलिगेट बलिराम सिंह, अरुण कुमार , नवादा जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार , संदीप पासवान, संजय सिंह , इंटक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार , नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल कुमार ,विपिन कुमार , प्रमोद कुमार , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार , रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह , हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष विकी मल्होत्रा, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी , गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, काशी चक प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार , मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष इंदू सिंहा , शिव शंकर कुमार, उमा शंकर रजक , सत्येंद्र प्रसाद , कुशवाहा , विजय कुमार ,भारत यात्री नवीन पासवान , मुकेश कुमार , संतोष पासवान , अजय कुमार , सुरेंद्र यादव, मोहम्मद सुल्तान , सूरजभान शाहिद सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *