_*यूपी के मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाशों की पहचान 50-50 हजार के इनामी धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।*_
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हुए हैं।
वहीं घायल बदमाशों को मांट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मारे गए बदमाशों ने 24 अप्रैल को सुरीर-टैटीगांव क्षेत्र में कारोबारी अजय अग्रवाल के यहां हुई डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने एक दर्जन टीमों को लगाया था।
पुलिस के मुताबिक, सुरीर की वारदात के बाद बदमाशों ने नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।







