Home / आज की ताजा खबर / भदोही में निकला संघ(RSS) का विराट पथ संचलन, 2000 से अधिक स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर चलकर समाज को दिखाया अनुशासन…

भदोही में निकला संघ(RSS) का विराट पथ संचलन, 2000 से अधिक स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर चलकर समाज को दिखाया अनुशासन…

भदोही में निकला संघ(RSS) का विराट पथ संचलन, 2000 से अधिक स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर चलकर समाज को दिखाया अनुशासन…

 

भदोही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन में जिले भर से आए 2000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता कर अनुशासन और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में भदोही, सुरियावां, अभोली, डीघ, ज्ञानपुर, गोपीगंज एवं औराई क्षेत्र से स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी, खंड एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाली टोली की विशेष भूमिका रही।

 

संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल जी ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे पंच परिवर्तन अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत पानी बचाना, वृक्षारोपण करना और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाना आवश्यक है। साथ ही सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष बल दिया।

 

उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य हर घर तक संपर्क स्थापित करना तथा प्रत्येक मोहल्ले में कम से कम एक कार्यकर्ता तैयार करना है, जिससे सामाजिक समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा सके।

 

कार्यक्रम में जिला प्रचारक-श्री कमलेश , जिला कार्यवाह, सर्वेश्वर जी, डॉ वीके दुबे जी (नगर संघचालक), रमेश जी, नगर कार्यवाह श्रीश जी, सच्चिदानंद जी, रवि जायसवाल, नितेश चौरसिया, आकाश चौरसिया, आशीष चौहान, विनीत बरनवाल, गुरूशरण जी, पंकज शर्मा, मनीष गुप्ता एवं मुकेश उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *