Home / आज की ताजा खबर / भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका परिषद भदोही सक्रिय शहरभर में एंटी डस्ट गन से कराया जा रहा पानी का छिड़काव

भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका परिषद भदोही सक्रिय शहरभर में एंटी डस्ट गन से कराया जा रहा पानी का छिड़काव

भदोही। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर एंटी डस्ट (स्मॉग) गन के माध्यम से नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती नर्गिस अतहर के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी और उड़ती धूल से लोगों को राहत दिलाना है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के बीच सड़क पर निकलने वाले राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को इस पहल से काफी राहत मिल रही है। पानी के छिड़काव से जहां एक ओर तापमान में आंशिक कमी महसूस की जा रही है, वहीं वातावरण में फैली धूल भी नियंत्रित हो रही है।
इस संबंध में अध्यक्ष पति डॉ. अतहर अंसारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सलाह दी कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सिर को ढककर रखें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद भदोही नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर आगे भी जारी रहेंगे।
नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को लेकर नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। गर्मी के इस कठिन दौर में शहर में कराया जा रहा पानी का छिड़काव आमजन को राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *