Rajesh Jaiswal ki report
महंगाई का असर: अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़कर करीब ₹93.75 डॉलर महंगा
नई दिल्ली, 20 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू स्तर पर हालिया बदलावों के बीच महंगाई का असर आम लोगों और उद्योगों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। डॉलर की कीमत में तेजी, औद्योगिक ईंधन की दरों में बढ़ोतरी और एलपीजी कनेक्शन को लेकर जारी निर्देशों ने लोगों का ध्यान खींचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की कीमत बढ़कर करीब ₹93.75 तक पहुंच गई है, जिससे आयात-निर्यात पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर मजबूत होने से पेट्रोलियम उत्पादों सहित कई वस्तुएं महंगी हो सकती हैं।
इधर, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में एक झटके में करीब ₹22 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह ईंधन मुख्य रूप से छोटे उद्योगों, होटल-रेस्तरां, बॉयलर, बिजली उत्पादन और हीटिंग सिस्टम में उपयोग होता है, ऐसे में इसकी बढ़ी कीमतों का सीधा असर उत्पादन लागत और सेवाओं पर पड़ सकता है।
पेट्रोल की बात करें तो प्रीमियम पेट्रोल के दाम में लगभग ₹2.35 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि साधारण पेट्रोल की कीमतें फिलहाल स्थिर बताई जा रही हैं।
वहीं, एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि यदि उपभोक्ता लंबे समय—करीब 8 महीने तक सिलेंडर रिफिल नहीं कराते हैं, तो उनके कनेक्शन को निष्क्रिय या ब्लॉक किया जा सकता है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इन सभी बदलावों का असर आने वाले समय में आम उपभोक्ताओं, परिवहन और औद्योगिक क्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। सरकार की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।










