Home / शिक्षा और शिक्षण / भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय परिवर्तन की मांग को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधि मंडल

भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय परिवर्तन की मांग को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधि मंडल

भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय परिवर्तन की मांग, 20 अप्रैल से लागू होने की संभावना

भदोही। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि तेज धूप और लू के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) से वार्ता कर आवश्यक निर्णय लेंगे।

बताया गया कि प्रस्तावित बदलाव के तहत 20 अप्रैल से विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक आदेश जारी होना शेष है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, ब्लॉक मंत्री अरुण यति तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव शामिल रहे।

शिक्षकों और अभिभावकों को अब प्रशासन के औपचारिक आदेश का इंतजार है, जिससे छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *