Home / आज की ताजा खबर / नवादा में महिला महासम्मेलन: योग और आत्मनिर्भरता का संदेश, साध्वी देवप्रिया ने किया प्रेरित

नवादा में महिला महासम्मेलन: योग और आत्मनिर्भरता का संदेश, साध्वी देवप्रिया ने किया प्रेरित

 

नवादा से दिनेश कुमार बरनवाल बिहार संवाददाता

नवादा। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नवादा में महिला महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को सफल और प्रभावी बना दिया।

 

 

महासम्मेलन में साध्वी देवप्रिया की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर कर दिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने महिलाओं को योग, संस्कार और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है और योग इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है।

साध्वी देवप्रिया ने महिलाओं से नियमित योगाभ्यास अपनाने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जब महिलाएं स्वयं सशक्त बनेंगी, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेविका संध्या सिंह ने भी योग के लाभों पर जोर देते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव में भी कमी आती है।

महासम्मेलन के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक योग एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों को सुना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *