Home / Up news / प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा, भदोही कलेक्ट्रेट पर सपा सांसद से माफी की मांग

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा, भदोही कलेक्ट्रेट पर सपा सांसद से माफी की मांग

भदोही, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सुबह 10 बजे से ही महिला कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”, “सपा सांसद माफी मांगो” और “अखिलेश यादव शर्म करो” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश की जनता का अपमान है। उन्होंने मांग की कि संबंधित सांसद तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
कार्यक्रम में स्नेहलता श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, रीना बरनवाल, प्रमिला चौहान, नीलम गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, खुशबू उमर वैश्य, मनीषा अम्बष्ट, पूनम गुप्ता, सुषमा मालवीय, रीता सिंह, अरुणा सिंह, लक्ष्मी देवी, संजू सरोज सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा ‘नवीन’ ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *